ऑनलाइन ज्ञानरथ गायत्री परिवार का एक-एक साथी मूर्धन्य है,जागृत आत्मा है, आज का लेख उन्हीं आत्माओं को उनका कर्तव्य स्मरण करा रहा है।
**************************
पूज्य गुरुदेव कहते हैं:
हमारे विचारों को लोगों को पढ़ने दीजिए। जो हमारे विचार पढ़ लेगा, वही हमारा शिष्य है। हमारे विचार बड़े पैने हैं, तीखे हैं। हमारी सारी शक्ति हमारे विचारों में समाहित है। दुनिया को हम पलट देने का जो दावा करते हैं, वह सिद्धियों से नहीं, अपने सशक्त विचारों से करते हैं। आप इन विचारों को फैलाने में हमारी सहायता कीजिए।
साथिओ, गुरुदेव की सबसे बड़ी पूजा उनके विचारों को समझ लेना एवं फैलाना ही है।
“युगसंधि महापुरश्चरण” की शक्ति:
गुरुदेव बता रहे हैं कि आज के समय की विकट परिस्थितियों और भयानक संभावनाओं को समय रहते रोका जाना चाहिए। इस कार्य के लिए यह समय उपयुक्त है तथा यह साधना, जो सामूहिक रूप से होने जा रही है, वह भी एक सही कदम है। छेद बन्द करने के साथ ही बर्तन में कुछ भरा भी जाना चाहिए। रोग-निवृत्ति ही पर्याप्त नहीं है, पोषण भी मिलना चाहिए। अपराधों को रोकना एक महत्वपूर्ण कार्य तो है ही लेकिन इसके साथ ही समाज को आध्यात्मिकता से जोड़ना भी बहुत आवश्यक है। लोगों में भाव संवेदना,मानवीय मूल्यों का समावेश करना भी बहुत आवश्यक है।
बलात्कार क्यों होते हैं? इनके पीछे के बेसिक कारणों को जानना एवं लोगों को उनसे अवगत कराना, शिक्षित करना बहुत ही आवश्यक है। यदि हम (ऑनलाइन ज्ञानरथ गायत्री परिवार के भागीरथ एवं जागृत आत्माएं) इस दिशा में थोड़ा सा भी प्रयास कर लें तो बहुत कुछ हो सकता है,नहीं तो आये दिन निर्भया काँड होते जायेंगें, कानून बनते जायेंगें,सरकारें आती जाती रहेंगीं,लोग ज्ञानप्रसाद पढ़ते जायेंगें,”मूर्धन्य जागो औरों से रही न कोई आस” जैसे क्रांतिकारी लिरिक्स,वाणी एवं म्यूजिक पर तालियां बजती रहेंगी,होगा कुछ भी नहीं, https://youtu.be/AvbYUNQV0zU?si=Np2-SsvmqbvJ6CcH
क्या हम सब ऐसा ही सोच रहे हैं, बिलकुल नहीं, यदि ऐसा होता तो गुरु की शक्ति इतना विशाल समर्पित गायत्री परिवार न बना पाती, एक ऐसा परिवार जिससे केवल हम ही गौरवान्वित नहीं हो रहे, सारा देश गर्व अनुभव कर रहा है, दो-दो बार डाक टिकट एवं सिक्का रिलीज़ होना इसी गर्व का प्रमाण है।
परम पूज्य गुरुदेव हम सबको आमंत्रण दे रहे हैं, मूर्धन्यों को कह रहे हैं कि युग की पुकार एक दोहरी आवश्यकता बनकर सामने आ खड़ी है, जिसे पूरा करने के लिए “जाग्रत आत्माओं” को आगे आना होगा। ध्वंस को रोकने का एवं सृजन को गति देने का काम सदा से यही वर्ग करता आया है, बाकी की भीड़ तो मात्र सहयोग देने के लिए ही इक्क्ठी होती है, पीछे-पीछे चलने वाली होती है, उनका योगदान भी नकारा नहीं जा सकता। भगवान् राम, योगीराज कृष्ण, महात्मा बुद्ध आदि सभी ने अपने सपने इन्हीं जागृत आत्माओं के बलबूते पूरे किये हैं ।
प्राचीनकाल (सतयुग) में मनुष्य को प्रकृति का पूर्ण सहयोग मिलता था। भूमि, बादल, पवन सभी शक्तियां मनुष्य को समृद्ध बनाने में कोई कमी नहीं होने देते थीं लेकिन आज के दिनों में प्रकृति ने व्याकुल होकर आक्रोश प्रकट करना आरंभ कर दिया है जिसके कारण हर जगह अनावृष्टि, अतिवृष्टि, महामारी, भूकम्प, तूफान आदि का विनाशकारी त्रास चल पड़ा है।
गुरुदेव बता रहे हैं कि दिव्यदर्शियों का अनुमान है कि इन दिनों प्रारंभ किये जा रहे “युगसंधि महापुरश्चरण” के द्वारा यह अशुभ लक्षण समाप्त हो जाएँगे। इसके साथ-ही-साथ नवसृजन की गतिविधियों में तूफानी उभार भी उभरेगा जो उज्ज्वल भविष्य की संरचना में अति महत्त्वपूर्ण भूमिका प्रस्तुत करेगा।
जो पाठक इन पंक्तियों को पढ़ रहे हैं उन्हें “युगसंधि महापुरश्चरण” की शक्ति का विश्वास दिलाने के लिए कहना पड़ रहा है आज के समय की महती आवश्यकता यह है कि “सूक्ष्म जगत के वातावरण में परिशोधन” किया जाय। प्राचीनकाल में भी ऐसी ही परिस्थितियाँ उभरी थीं। लोग रावण के आतंक से त्राहि-त्राहि कर रहे थे। उस समय भगवान् राम ने अपनी शक्ति नियोजित की तथा रीछ-वानर-गिद्ध-गिलहरी आदि के जनसहयोग से रावण के आतंक को निरस्त करके समाज में शांति स्थापित की थी, रामराज्य की स्थापना की थी।
हमें विश्वास है कि ऑनलाइन ज्ञानरथ गायत्री परिवार में अनेकों जाग्रत आत्माओं का,रीछ-वानरों का वास है,सभी गुरुदेव की बात मानेंगें एवं निराश नहीं करेंगें।
रावण की अंत हो गया, रामराज्य की स्थापना भी हो गयी लेकिन कार्य यहीं नहीं रुका। इसके बाद गुरु वशिष्ठ ने कहा कि इतना कार्य करने से ही काम नहीं चलेगा। उन दुष्टों ने तो वातावरण को भी दूषित कर दिया है, अतः स्वच्छ वातावरण बनाने की भी आवश्यकता है। गुरु वशिष्ठ के कहने पर भगवान् राम ने 10 अश्वमेध यज्ञ किये। इस अश्वमेध यज्ञ की प्रक्रिया बड़ी ही महान है, इसमें लाखों लोग बैठकर साधना करते हैं, तप करते हैं, यज्ञ-हवन करते हैं तथा वातावरण को बदल डालते हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि भगवान् राम के रामराज्य की स्थापना रावण के समाप्त होने से नहीं हुई बल्कि 10 अश्वमेध यज्ञों के कारण हुई। भगवान् श्रीकृष्ण के जमाने में भी वैसा ही हुआ। महाभारत के भीषण युद्ध के बाद अश्वमेध यज्ञ,धार्मिक अनुष्ठान,मृतकों के श्राद्ध कर्म और युधिष्ठिर के धर्मराज्य की स्थापना के माध्यम से वातावरण और समाज का शुद्धिकरण किया गया था।
यज्ञ एवं उपासना के द्वारा वातावरण में सुधार की बात बहुत प्राचीनकाल से ही चली आ रही है। आज के समय में भी इसी प्रकार का मानसिक शुद्धिकरण करने की आवश्यकता है। निर्भया कांडों जैसे अन्य कांडों के लिए राजतंत्र अपने प्रयास तो करता ही रहेगा,सख्त से सख्त कानून भी बनाता रहेगा लेकिन आध्यात्मिकता अपना प्रभाव अवश्य दिखाएगी।
इस दिव्य कार्य में ज्ञानप्रसाद लेखों के पाठक,जागृत आत्माओं,मूर्धन्यों पर गुरुदेव बड़ी उम्मीद लगा कर बैठे हैं, उनको निराश करना एक बहुत बड़ा अपराध होगा। अभी दो दिन पूर्व ऐसी ही शार्ट वीडियो अपलोड की थी,लगभग 20000 लोगों ने देख ली,यदि आपने मिस कर दी हो तो फिर से देखने के लिए लिंक दे रहे हैं:
https://youtube.com/shorts/jh_ctbfY2Ak?si=ALz6xtCMG0NbaZIH
वीडियो में गुरुदेव हमसे कोई बड़ी चीज़ नहीं मांग रहे,केवल अपने ही परिष्कार के लिए कह रहे हैं, उनका अपना क्या ही व्यक्तिगत लाभ हो सकता है?
जागृत आत्माओं का सिलेक्शन क्राइटेरिया:
आइए देखें कि गुरुदेव जिन जागृत आत्माओं की सिलेक्शन करना चाहते थे उनकी क्या योग्यता रही होगी।पिछले लेख में बताया गया था कि गुरुदेव 1 लाख नैष्ठिक साधक और 10 लाख अनुसाधकों की मांग कर रहे थे। निम्नलिखित पंक्तियों को देखकर पाठक स्वयं ही अपना मूल्यांकन कर सकते हैं,Self-assessment कर सकते हैं कि वोह कौनसी केटेगरी के साधक हैं :
गुरुदेव बता रहे हैं कि नैष्ठिक साधक,जो “युगसंधि महापुरश्चरण” में हमारा सहयोग करना चाहते हैं, उन्हें निम्नलिखित 5 संकल्पों को पूरा करना होगा:
पहला: हर दिन न्यूनतम 5 माला गायत्री महामंत्र का जप।
दूसरा:15 मिनट की प्राण संचार ध्यान-धारणा
तीसरा:गुरुवार को बिना नमक का एक समय का भोजन, ब्रह्मचर्य का पालन तथा 2 घंटे मौनव्रत का पालन।
चौथा: महीने में कम-से-कम एक बार न्यूनतम 24 आहुतियों का यज्ञ-हवन
पाँचवाँ: आश्विन एवं चैत्र नवरात्रियों में 24-24 हजार का गायत्री अनुष्ठान।
साथिओं को पूर्वप्रकाशित ज्ञानप्रसाद लेखों से स्मरण हो आया होगा कि सहस्र कुंडीय यज्ञ,नरमेध यज्ञ आदि में भी गुरुदेव ने सख्त साधना की बात की थी।
गुरुदेव बड़े ही विश्वास से कह रहे हैं :
हमें विश्वास है कि हमारे परिजन इन नियमों-संकल्पों का पालन करते रहेंगे, नित्य नये साधकों को बनाने, उन्हें प्रोत्साहित करने का क्रम चलाते रहेंगे तो इस आन्दोलन को बल मिलेगा एवं नवसृजन के,नवनिर्माण के इस कार्य को शीघ्र एवं सुगमता से पूर्ण करने में हमें सहयोग मिलेगा।
प्रज्ञावतार अर्थात् “ऋतम्भरा-प्रज्ञा (विवेक) का आलोक” एवं विस्तार इस युग का अरुणोदय है, जिसके सहारे आत्मिक और भौतिक दोनों तरह की समस्याओं का हल निकलने की पूरी संभावना है। अरुणोदय को सूर्योदय से पहले का समय बताते हुए गुरुदेव बता रहे हैं कि हमें सूर्य के दिव्य प्रकाश से पहले की लालिमा साफ दिख रही है।
गायत्री की फिलासफी का आलोक जन-जन तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है। हमने इस महामंत्र की 24 वर्ष तक साधना करके ही इसके लाभ के बारे में जाना है। वास्तव में इस महामंत्र के 24 अक्षरों में “चिन्तन, चरित्र और व्यवहार” को सुसंस्कृत बनाने वाले सभी तत्त्व कूट-कूट कर भरे हैं। आपके द्वारा इस तरह की जानकारी अगर जन-जन तक पहुँचायी जा सकी, तो हमारा पूर्ण विश्वास है कि लोकचिंतन और व्यवहार-प्रचलन में उस उत्कृष्टता का समावेश हो सकता है जो छाई हुई युग विभीषिका से जूझने और उज्ज्वल भविष्य की संरचना में पूर्ण तथा सफल हो सके।
गायत्री मंत्र का चिंतन,चरित्र और और व्यव्हार से कैसा सम्बन्ध है :
साथिओ, आज के लेख का समापन इस ज्ञान से हो रहा है कि गायत्री मंत्र का चिंतन,चरित्र और व्यवहार से कैसा सम्बन्ध है। यदि इस सम्बन्ध की समझ आ जाएगी तो गायत्री मंत्र जाप में, मंत्र लेखन में अवश्य लाभ मिलेगा नहीं तो बस तोते की तरह बिना सोचे-समझे रटते जायेंगें,माला के मनके गिनते जाएंगे,अपनेआप में ही खुश होते जाएंगें कि आज इतनी माला हो गयी,कल इतनी हो जाएगी।
गायत्री मंत्र के 24 अक्षर किस प्रकार जीवन को सुसंस्कृत बनाते हैं:
1. चिंतन (सोच) को शुद्ध और ऊँचा बनाने वाले तत्व:
गायत्री मंत्र का मुख्य भाव ईश्वर से “सद्बुद्धि” (सही सोचने की शक्ति) माँगना है।
सभी जानते हैं कि गायत्री मंत्र के तीन चरण है : प्रथम चरण अर्थात प्रथम 8 अक्षर (तत् सवितुर्वरेण्यम्) हमें परम शक्ति (सविता या सूर्य के समान तेजस्वी ईश्वर) से जुड़ने की प्रेरणा देते हैं। यह सिखाते हैं कि हमारा चिंतन प्रकाशमय, श्रेष्ठ और ऊँचा होना चाहिए। दूसरे चरण के 8 अक्षर “भर्गो देवस्य धीमहि” का मुख्य संदेश सूर्य के उस तेज को धारण करना है जो पापनाशक है। यह चरण हमें यह सिखाता है कि हम अपने कर्मों के माध्यम से उस दिव्य शक्ति (सविता देव) के पापनाशक और पवित्र तेज को अपने भीतर धारण करे। तीसरे चरण के 8 अक्षर “धियो यो नः प्रचोदयात्” हमारी बुद्धि को सही मार्ग पर प्रेरित करने की प्रार्थना करना है।
जब सोच सही होती है, तो व्यक्ति स्वार्थ से ऊपर उठकर सबके हित की बात सोचता है।
प्रत्येक अक्षर के पीछे छिपी ऋषि-चेतना व्यक्ति को सही और गलत के बीच अंतर करने की,Critically think करने की शक्ति (विवेक) देती है।
2. चरित्र निर्माण के सूत्र:
भारतीय फिलासफी के अनुसार, गायत्री मंत्र के 24 अक्षर 24 सद्गुणों और 24 शक्तियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
आत्म-अनुशासन: नियमित जप और इन अक्षरों के अर्थ पर मनन करने से मन की चंचलता कम होती है। यह व्यक्ति में संयम, धैर्य और आत्म-नियंत्रण लाता है।
सत्य और निष्ठा: मंत्र के अक्षर (जैसे ‘भर्गो’-पापों को नष्ट करने वाला तेज) व्यक्ति को भीतर की बुराइयों, आलस्य और व्यसनों को जलाने की प्रेरणा देते हैं। इससे चरित्र निर्मल और मजबूत बनता है।
सफलता के गुण: इन 24 अक्षरों को सफलता के 24 गुणों (जैसे- साहस, पराक्रम, दूरदर्शिता, परिश्रम आदि) से जोड़ा गया है। इन्हें जीवन में उतारने से व्यक्तित्व निखरता है।
3. व्यवहार को सुसंस्कृत बनाने के सिद्धांत
सुसंस्कृत व्यवहार का अर्थ है, दूसरों के प्रति प्रेम, सम्मान और कर्तव्यनिष्ठा।
सामूहिक कल्याण का भाव: मंत्र में ‘मम’ (मेरी) के स्थान पर ‘नः’ (हमारी) शब्द का प्रयोग हुआ है, “धियो यो नः प्रचोदयात्” अर्थात हमारी बुद्धि को प्रेरित करें सिखाता है कि हमारा व्यवहार स्वार्थी न होकर सबके कल्याण के लिए होना चाहिए।
विनम्रता और सेवा: मंत्र के अक्षरों का मर्म समझने वाला व्यक्ति अहंकार से दूर रहता है। वह समाज और परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों को जिम्मेदारी से निभाता है।
जय गुरुदेव
