“क्रांतिधर्मी साहित्य पुस्तकमाला” की 9वीं पुस्तिका “प्रज्ञावतार की विस्तार प्रक्रिया” का प्रथम लेख साथिओं के लिए प्रस्तुत किया गया है, सभी गुरुशिष्यों का स्वागत है। इस पुस्तिका का प्रथम चैप्टर “युगसंधि-महान परिवर्तन की बेला” ऐसे परिवर्तन की चर्चा कर रहा है जिसे हम सबको बड़े ही ध्यान से पढ़ने,समझने एवं अपना योगदान रजिस्टर कराने की आवश्यकता है। यदि हम ऐसा नहीं करते हैं तो अन्य पुस्तकों की भांति इसे भी मात्र पढ़ा हुआ ही समझा जायेगा।
लेख का शुभारम्भ ऐसे उदाहरणों से हुआ है जिससे “विशालकाय युगनिर्माण योजना” को समझने में सहायता मिलेगी। गुरुदेव ने तो पहले से ही हम जैसे अज्ञानी बच्चों के लिए सब कुछ बहुत ही सरलता से एक्सप्लेन किया है लेकिन हमने उसे और सरल करने के उद्देश्य से कुछ अपने विचार भी शामिल किये हैं जिन्हें ग्रहण करने /न करने में पाठकों को पूरी स्वतंत्रता है।
लेख में यह विश्वास दिलाने का प्रयास किया गया है जिस युग परिवर्तन की बात पिछले 36 वर्षों से हो रही है क्या कुछ दृश्यमान हुआ है? युग तो अवश्य ही बदला हुआ दिख रहा है, क्या धरती पर स्वर्ग के अवतरण जैसी कोई उज्जवल किरण भी दिख रही है? अवश्य ही दिख रही है,गुरुदेव युगदृष्टा हैं, युग को देखने वाले हैं, कोई हम जैसे साधारण दृष्टि लिए हुए नहीं हैं।
लेख को ध्यान से पढ़िए सब कुछ खुद ही समझ आ जायेगा।
*************************
धरती में दबे और ऊपर बिखरे बीज वर्षा के आरम्भ होते ही अंकुर फोड़ने लगते हैं। अंकुर पौधे बनते और पौधे बढ़कर परिपक्व वृक्ष का रूप धारण कर लेते हैं। वृक्ष भी चैन से नहीं बैठते, बसन्त आते ही वे फूलों से लद जाते हैं। फूल भी स्थिर कहाँ रहते हैं वे फल बनते हैं, अनेकों की क्षुधा बुझाते और उनमें से नए बीजों की उत्पत्ति होती है। बाद में उन्हें अंकुरित होने का अवसर मिले तो एक ही पेड़ की परिणति कुछ ही समय में इतनी अधिक विस्तृत हो जाती है जिनसे एक उद्यान बनकर खड़ा हो जाए।
मत्स्यावतार की कथा भी ऐसी ही आश्चर्यमयी है। ब्रह्मा जी के कमण्डल में दृश्यमान होने वाला छोटा सा कीड़ा मत्स्यावतार के रूप में विकसित हुआ और समूचे भूमण्डल को अपने विस्तार में लपेट लिया।
इन दिनों इन्हीं कथाओं का “एक नया प्रत्यावर्तन” होने जा रहा है। संभव है,आजकल चल रही 21वीं सदी (जिसका 26वां वर्ष चल रहा है) का विशालकाय आंदोलन एक छोटे से शान्तिकुञ्ज आश्रम से प्रकटे और ऐसा चमत्कार उत्पन्न कर दे कि उसके आँचल में भारत ही नहीं, समूचे विश्व को आश्रय मिले। दुनिया नया रूप धारण करे और बिगड़े हुए विचार परिष्कृत होकर दूरदर्शी विवेकशीलता के रूप में अपना सुविस्तृत परिचय देने लगे।
यह बहुमत का युग है,संघशक्ति का युग है। बाल्यकाल में लगभग सभी साथिओं ने पक्षियों और जाल की पंचतंत्र की शिक्षाप्रद कहानी अवश्य सुनी होगी,टीवी पर देखी होगी। कहानी में पक्षी मिल-जुलकर एक साथ ज़ोर लगाते हैं तो मजबूत जाल को एक ही झटके में उखाड़ लेने और उड़ा ले जाने में सफल हो जाते हैं।
ईंटें मिलकर भव्य भवन खड़ा कर देती हैं। बूँद-बूँद से घड़ा भरता है। तिनके मिलकर हाथी बाँधने वाला रस्सा बनाते हैं। धूलिकण धूलभरी आंधी बनकर आकाश पर छाते देखे गए हैं, पिता द्वारा बच्चों को Union is strength की कहानी भला कौन सा पाठक भूल पाया होगा। यह एक ऐसी प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद कहानी थी जो हमारी हर परीक्षा में वर्षों तक आती रही। रीछ-वानरों और ग्वाल-बालों के संयुक्त पुरुषार्थ की कथा-गाथा युग-युगों से कही-सुनी जाती रही है। इन दिनों भी यही होने जा रहा है।
लेकिन जब हम इन पंक्तियों को लिख रहे हैं तो दूसरा दृश्य भी मन-मस्तिष्क में आ-आ कर पूछ रहा है कि क्या सच में यह बहुमत/संघशक्ति का युग है।
ऑनलाइन शॉपिंग, Stores में Self-check, जहाज़ में ऑनलाइन बुकिंग, खाने के लिए ऑनलाइन आर्डर,परिवार में इतने सदस्य नहीं जितने टीवी हैं,सबका अलग-अलग टीवी, सबकी अलग-अलग गाड़ी (एक ही नहीं,कितनी हीं) कोई विंटर के लिए तो कोई समर के लिए, हर फ़ोन Password-protected, कोरोना ने वर्क फ्रॉम होम का ऐसा रिवाज़ डाला कि जब वापिस ऑफिस जाकर काम करने की बात आयी तो कितनों ने ही जॉब्स से इस्तीफ़ा ही दे दिया,दो मनुष्यों के बीच तो Human-contact है नहीं और यहाँ बात हो रही है लाखों- करोड़ों मनुष्यों संघशक्ति की !!!! आज की संघशक्ति,जिसे हम अस्त-व्यस्त भीड़ ही कहते हैं शायद कुछ प्राप्त करने में सफल हो भी जाए लेकिन प्रश्नचिन्न लगने तो स्वाभाविक हैं !!!
लेकिन पाठकों से विनम्र निवेदन है कि उपरोक्त विचार केवल हमारे ही व्यक्तिगत विचार हैं, हम न तो कोई लेखक हैं और न ही उच्चस्तरीय शिक्षित मानव, योग्यता के निम्न स्तर से जो मन ने कहा लिख दिया, ऑनलाइन ज्ञानरथ गायत्री परिवार के हमारे आदरणीय एवं समर्पित पाठक हमारे विचारों से सहमत/असहमत होने में पूरी तरह से स्वतंत्र हैं।
आज के युग में एक और रिवाज़ देखने को मिल रहा है जिसे अतिवादी अवांछनीयता (Extremist Undesirability) का नाम दिया गया है। Extremist Undesirability का अर्थ किसी भी विचारधारा, व्यवहार या दृष्टिकोण के उस चरम या उग्र (Aggressive) रूप से है जिसे समाज एवं मानवता के लिए अस्वीकार्य और हानिकारक माना जाता है। दो मुख्य शब्दों से मिलकर बना “अतिवादी अवांछनीयता” का संयुक्त भाव सामाजिक और वैचारिक संतुलन के विरुद्ध जाने वाली प्रवृत्तियों को दर्शाता है। किसी से भी बात करके देखो,जब तक चुपचाप सुनते रहोगे ठीक है,शांति है,ज़रा सा भी अपना सुझाव दिया तो एकदम ईगो हर्ट होने का विषय सबसे बड़ा बन जाता है। अधिकांश लोगों के व्यक्तिगत और सामूहिक जीवन में छाई हुई “अतिवादी अवांछनीयता” और कुछ है ही नहीं, फिजूल की कल्पना अपना लिए जाने का ही प्रतिफल है।
उपरोक्त स्थितिओं के बारे में गुरुदेव हम बच्चों को समझा रहे हैं कि यदि सामूहिक जीवन (यदि कोई बचा है तो) में छाया यह बहुमत उलट जाए तो फिर परिस्थितियों के बदल जाने में देर न लगेगी । पुरातन सतयुग की वापसी के दृश्य पुन: मूर्तिमान होकर सामने आ खड़े होंगें और ऐसा ही होने भी जा रहा है।
प्राचीनकाल में “ऋषितुल्य व्यक्तियों” का बाहुल्य था। हर किसी की ललक समाज से कम से कम लेने और अधिक से अधिक देने की रहा करती थी। बचत करके पैसा जमा करना एवं उसे परमार्थ-प्रयोजनों में लगाकर एक ऐसा माहौल बना दिया जाता था जिसका स्मरण अभी भी लोग सतयुगी परम्परा के रूप में किया करते हैं, अधिकतर लोग उस तरह के समय के फिर वापस लौट आने की कामना किया कर रहे हैं। मुट्ठीभर अतिवादी (Extremists) कुछ समय के लिए निराशा तो अवश्य दे सकते हैं लेकिन उनके मनसूबे Long-term कहाँ होते हैं !!
दैत्य का कोई विशेष आकार नहीं होता, वे भी मनुष्यों की ही शकल-सूरत के होते हैं, अन्तर केवल इतना ही होता है कि दैत्य दूसरों से, संसार से लूटते-खसोटते अधिक हैं और अपने समय, श्रम, चिन्तन तथा वैभव का न्यूनतम भाग सत्कर्मों में लगाते हैं। यही वह अंतर है जिसके कारण देवता पूजे जाते और दैत्यों की हर जगह निंदा होती है।
जिस परिवर्तन की यहाँ बात हो रही है, ऐसे रूप में अवतरित होने वाला है कि दैत्य-वर्ग अपनी हठवादिता से, ज़िद से पीछे हटेंगे और देवत्व की सत्प्रवृत्तियों को अपनाने के लिए आगे आयेंगें । यह हलचल असंख्यों के अन्तराल में अचानक ही उठेगी। उस चमत्कार को हम सब इन्हीं आँखों से देखेंगे। दृष्टिकोण में सुधार एवं परिवर्तन होते ही परिस्थितियाँ बदलेंगी, वातावरण बदलेगा और प्रचलन में ऐसा बदलाव आएगा जिसे युगपरिवर्तन के नाम से समझा, देखा और परखा जा सके।
इस प्रयोजन के लिए इन्हीं दिनों दैवी चेतना के संकेतों पर एक सुनियोजित योजना अवतरित हुई है। इस साधना और प्रयास-प्रक्रिया का नाम “युगसन्धि महापुरश्चरण” दिया गया है। उसका विस्तार भी आश्चर्यजनक गति से हो रहा है। शान्तिकुञ्ज, हरिद्वार से युगसन्धि-संकल्प प्रस्फुटन हुआ है। निजी प्रयोजनों के लिए तो पूजा-पाठ के, प्रचार-प्रसार के अनेक आयोजन आए दिन होते रहते हैं लेकिन इस साधना का संकल्प एवं लक्ष्य एक ही है:
युगपरिवर्तन के लिए उपयुक्त वातावरण एवं परिवर्तन प्रस्तुत करना।
गुरुदेव बताते हैं कि जिन लोगों की युगनिर्माण के इस महान कार्यक्रम में तनिक भी रुचि है, वे इस आत्मीय आमन्त्रण को प्राप्त करते ही दौड़े चले आ रहे हैं और इस महाक्रान्ति के प्रवाह में उत्सुकतापूर्वक सम्मिलित हो रहे हैं।
पुरश्चरण की तप-साधना का प्रारम्भिक रूप एक लाख दीपयज्ञों की साक्षी में एक करोड़ प्रतिभाओं को यजमान रूप में सम्मिलित करने का था लेकिन अब लोगों की श्रद्धा, सद्भावना और आतुरता को देखते हुए उसे ठीक दुगना कर दिया गया है ताकि कम समय में अधिकाधिक प्रतिफल की उपलब्धि हो सके। इसी उद्देश्य से संकल्प जोशीला हो गया है। प्रारम्भिक निश्चय था कि महापुरश्चरण की पूर्णाहुति वर्ष 2000 में 20 वीं सदी के अन्त होते-होते होगी। अब लक्ष्य दुगना हो जाने के कारण संकल्प को दो हिस्सों में बाँट दिया गया है। अब 5-5 वर्ष में एक-एक करोड़ करके वर्ष 2000 तक पूरी पूर्णाहुति में दो करोड़ भागीदार बनाने का लक्ष्य है। दीप यज्ञ आयोजन भी एक लाख के स्थान पर दो लाख हो जाएँगे।
आरम्भ में सोचा गया था कि यह आयोजन हरिद्वार या प्रयाग के कुम्भपर्व के स्थान पर सम्पन्न किया जाए और एक ही स्थान पर सभी भागीदार एकत्रित हों और उस समारोह को अभूतपूर्व समारोह के रूप में प्रस्तुत करें लेकिन अब अधिक क्षेत्रों की जनता को अपने-अपने समीपवर्ती केन्द्रों में एकत्र होने की सुविधा रहेगी। केवल दो स्थानों के बजाए लाखों स्थानों पर एकत्रित होने का अवसर मिलेगा। सम्मिलित होने वालों को दूर जाने-आने का किराया-भाड़ा भी खर्च न करना पड़ेगा और समीपवर्ती स्थान में ठहरने की, भोजन आदि की व्यवस्था भी बन सकेगी। इस महाप्रयास की जानकारी अधिक व्यापक क्षेत्र में सुविधापूर्वक पहुँच सकेगी,जो इस पुरश्चरण का मूलभूत उद्देश्य है।
निम्नलिखित पंक्तियों में इस युगसन्धि महापुरश्चरण का सारांश दिया गया है:
युगसंधि महापुरश्चरण अखिल विश्व गायत्री परिवार (शांतुकुंज, हरिद्वार) के संस्थापक पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा प्रारंभ किया गया एक ऐतिहासिक और आध्यात्मिक संकल्प है।
संकल्प और अवधि: यह बारह वर्ष (1988/1990 के दशक से सन 2000 तक) का एक सतत साधना और परिवर्तन क्रम था, जिसका उद्देश्य युग परिवर्तन के लिए अनुकूल और सकारात्मक आध्यात्मिक वातावरण तैयार करना था।
मुख्य उद्देश्य: इसका लक्ष्य व्यक्तिगत पूजा-पाठ से आगे बढ़कर समाज में नैतिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना था जिससे वर्तमान संकटों का निवारण हो सके। इस महापुरश्चरण के तहत जप-उपासना के साथ-साथ प्रचारात्मक, रचनात्मक और सुधारात्मक सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था।
इस विषय पर परम पूज्य गुरुदेव की पुस्तक युगसंधि महापुरश्चरण और संकट निवारण उपलब्ध है, जिसमें इसकी विस्तृत प्रक्रिया समझाई गई है।
इस श्रृंखला के अगले ज्ञानप्रसाद लेख में इसी पुस्तक को प्रस्तुत करने की योजना है ताकि हम युगसंधि महापुरश्चरण की Complexity को समझ पाएं लेकिन सोमवार का लेख थोड़ा हटकर रहेगा जिसका इस श्रृंखला से कोई सम्बन्ध नहीं है। लगभग 3700 शब्दों का विशाल लेख एक बहुत ही रोचक कहानी लिए हुए है जिसे गूगल ड्राइव पीडीऍफ़ में ही प्रस्तुत विकल्प है।
जय गुरुदेव
